पत्नी मान्यता को संजय दत्त ने इस स्टाइल में किया विश
संजय दत्त हिंदी सिनेमा के वो कलाकार हैं, जिनकी असल जिंदगी काफी रोचक रही है। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू में उनके जीवन के कई अहम पहलूओं का दिखाया गया है।
मान्यता दत्त संग शादी के बाद से संजू बाबा की मैरिड लाइफ एक दम सही रास्ते पर चली है। ऐसे में आज मान्यता और संजय की वेडिंग एनिवर्सरी मनाई जा रही है। इस दौरान संजय दत्त ने अपनी पत्नी को स्टाइल में विश कर महफिल लूटते हुए नजर आ रहे हैं।
संजय दत्त ने वाइफ को विश की वेडिंग एनिवर्सरी
11 फरवरी साल 2008 में संजय दत्त और मान्यता दत्त ने शादी रचा एक दूसरे को हमेशा-हमेशा के लिए अपना जीवनसाथी बनाया। ऐसे में आज 16वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर संजय ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में संजू बाबा और मान्यता की शानदार रोमांटिक तस्वीरें शामिल हैं। इनके साथ वेलकम 3 एक्टर ने कैप्शन में लिखा है।
शादी की सालगिहरह मुबारक हो मां, मेरे जीवन का सबसे अच्छा हिस्सा बनने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आपने जो मुझे 2 सबसे अद्भुत बच्चे दिए हैं, उसके लिए थैंक्यू, मां आपको सबसे अधिक प्यार करता हूं मां, मैं जब तक इस दुनिया में रहूंगा, अंत तक आपके साथ रहूंगा।
इस तरह से संजय दत्त ने अपनी पत्नी को वेडिंग एनिवर्सरी विश की है। दरअसल वाइफ को मां बुलाने का संजय का स्टाइल बेहद खास है, क्योंकि कई मौके पर अभिनेता इस बात का जिक्र कर चुके हैं, मान्यता ने उनकी देखरेख और साथ मां की तरह ही दिया है। सोशल मीडिया पर संजय और मान्यता के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
संजय दत्त की तीसरी पत्नी हैं मान्यता
दरअसल मान्यता दत्त संजय दत्त की तीसरी पत्नी हैं। इससे पहले संजय ने 1987 में ऋचा शर्मा, 1998 में रेहा पिल्लई संग शादियां रचाई थीं, लेकिन एक्टर की ये दोनों शादियां नहीं चली और तलाक हो गया। ऐसे में मान्यता संग तीसरी शआदी कर संजय दत्त ने नए जीवन की शुरुआत की।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव