सैम करन और फाफ डू प्लेसी पर पर अलग-अलग आरोपों के कारण लगा जुर्माना
पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डू प्लेसी पर अलग-अलग आरोपों के कारण जुर्माना लगा है। बता दें कि आईपीएल 2024 में रविवार को दो मुकाबले खेले गए थे। दिन का पहला मैच कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया था।इसके बाद शाम में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत हुई थी। पहले मैच में आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसी पर धीमी ओवर गति के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा। आरसीबी ने केकेआर के खिलाफ तय समय पर अपनी पारी के 20 ओवर पूरे नहीं किए थे। यह आरसीबी का पहला अपराध था, लिहाजा कप्तान डू प्लेसी पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डू प्लेसी पर केकेआर के खिलाफ रविवार को आईपीएल 2024 के 36वें मैच में धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल आचार संहिंता के अंतर्गत टीम का यह पहला अपराध था तो फाफ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
वहीं, पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन पर आईपीएल आचार संहिंता का उल्लंघन करने के कारण मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। सैम करन को आईपीएल आचार संहिंता के आर्टिकल 2.8 के अंतर्गत लेवल 1 अपराध का दोषी पाया गया। करन ने मैच रेफरी द्वारा लगाए आरोप को स्वीकार किया और उनकी मैच फीस में 50 प्रतिशत की कटौती की गई।आईपीएल ने विज्ञप्ति जारी करके कहा, ''पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2024 के 37वें मैच में आईपीएल आचार संहिंता का उल्लंघन करने के कारण मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। करन ने आईपीएल की आचार संहिंता के आर्टिकल 2.8 के अंतर्गत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया। आचार संहिंता के लेवल 1 उल्लंघन में मैच रेफरी का फैसला निर्णायक होता है।''
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव