रोडवेज बस और ऑटो की भिड़ंत, तीन लोगों की मौत और तीन गंभीर
उन्नाव जिले के गंजमुरादाबाद में कानपुर जा रही हरदोई डिपो की बस की टक्कर से ऑटो सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-उन्नाव मार्ग पर गंजमुरादाबाद कस्बे के मरी कंपनी मोड़ पर हरदोई से कानपुर जा रही रोडवेज बस और मल्लावां जा रहे ऑटो में आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे के वक्त ऑटो एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक कर रहा था और मोड़ की वजह से सामने से आ रही बस को देख नहीं पाया। तेज टक्कर लगने से ऑटो के परखच्चे उड़ गए और ऑटो में बैठे हरदोई के मल्लावां थाना के गंजजलालाबाद निवासी सुनील (35), मल्लावां निवासी लक्ष्मण (35) और बांगरमऊ के पम्पापुर गांव निवासी श्रीकष्ण (40) की मौत हो गई।
वहीं, बल्लापुर निवासी ऑटो चालक रामचंद्र (62), बांगरमऊ कस्बा के मुन्नू मियां तलैया निवासी बबलू (35) और बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के जोगीकोट निवासी रामसनेही (60), गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया, जहां रामसनेही, रामचंद्र और बबलू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव