रिटायर्ड शासकीय कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत
भोपाल। हबीबगंज थाना इलाके में हरने वाले 73 वर्षीय वृद्व की सदिंग्ध हालत में मौत हो गई।
थाना पुलिस ने बताया कि जियोलॉजी से रिटायर्ड नरेश प्रसाद पटेल, स्वप्निल होम्स अशोका सोसायटी में अकेले रहते थे। उनका बेटा जबलपुर में रहता है। उनके घर के काम करने के लिये बाई आती है। बीती दोपहर बाई नरेश के पहुंची लेकिन काफी आवाज देने पर भी नरेश प्रसाद ने दरवाजा नहीं खोला। काम करने वाली वाली महिला ने इसकी जानकारी आस-पड़ोस के लोगो ने दी। उन लोगो ने भी काफी प्रयास किये लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आंशका के चलते पड़ोसियो ने किसी तरह भीतर जाकर देखा तो उन्हें नरेश प्रसाद बेसूध हालत में बिस्तर पर पड़े नजर आये। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस के स्वास्थ्य कर्मी ने चेकअप के बाद नरेश को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जानकारी परिजन को देते हुए शव पीएम के लिये भेज दिया। पुलिस का कहना है परिजनो के भोपाल आने पर शव को पीएम के बाद उन्हें सौंप दिया जायेगा। वहीं मौत के कारणो का खुलासा पीएम रिर्पोट आने पर होगा।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव