महिला आयोग की नई सदस्यों को संभागों का दायित्व
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त सदस्य संभागों में अपने दायित्व का निर्वहन करेंगी। महिला आयोग की बैठक में नये सदस्यों की नियुक्ति होने के पश्चात् संभागवार न्यायपीठ का गठन किया गया।
महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी सदस्यों को स्वयं से संभाग चयन करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि आगामी 19, 20 और 21 नवंबर 2024 को रायपुर मुख्यालय में महिला उत्पीडन से संबंधित सुनवाई रखी गई है, जिसमें सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर 2024 को सुबह 11 बजे सम्मिलन बैठक का आयोजन किया गया है।
नए सदस्यों को संभागवार दायित्व इस प्रकार है। बस्तर संभाग का प्रमुख प्रभार दीपिका सोरी एवं अतिरिक्त प्रभार ओजस्वी मंडावी, सरगुजा सभाग का प्रमुख प्रभार प्रियंवदा सिंह जुदेव एवं अतिरिक्त प्रभार सरला कोसरिया, बिलासपुर संभाग का प्रमुख प्रभार सरला कोसरिया एवं अतिरिक्त प्रभार प्रियंवदा सिंह जुदेव संभालेंगी है।
इसी प्रकार रायपुर संभाग का प्रमुख प्रभार लक्ष्मी वर्मा एवं अतिरिक्त प्रभार दीपिका सोरी व दुर्ग संभाग का प्रमुख प्रभार ओजस्वी मंडावी एवं अतिरिक्त प्रभार लक्ष्मी वर्मा संभालेंगी। बैठक में आयोग के समस्त सदस्य सहित आयोग सचिव मनोज कुमार सिन्हा, सहायक संचालक पुष्पा किरण कुजूर एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव