बालों के लिए सबसे प्रभावशाली घरेलू हेयर सीरम बनाने की विधि
मानसून सीजन में बालों से जुड़ी समस्याएं बहुत ही आम हो जाती हैं। उमस के चलते बाल शैंपू करने के दूसरे ही दिन चिपचिपे नजर आने लगते हैं, साथ ही बहुत ज्यादा मात्रा में टूटते- झड़ते भी हैं। इस मौसम में अगर आपने सही तरीके से केयर नहीं की, तो ये सारी प्रॉब्लम और ज्यादा बढ़ सकती हैं। हेयर केयर की शुरुआत बेशक शैंपू और कंडीशनर के सही अप्लाई करने से होती है, लेकिन सिर्फ धोते वक्त ही नहीं, बालों को धोने के बाद भी कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होता है, जिसमें शामिल है हेयर सीरम।
हेयर सीरम बालों की क्वॉलिटी ठीक करने का काम करते हैं। इनसे बालों की चमक और मजबूत बढ़ती है। जड़ें मजबूत हों, तो बाल कम मात्रा में टूटते हैं। हेयर सीरम आपको आसानी से मार्केट में मिल जाएंगे, लेकिन ये बहुत महंगे आते हैं, तो आज हम आपको घर में ही नेचुरल चीजों की मदद से कैसे हेयर सीरम तैयार किया जा सकता है, इसकी रेसिपी बताएंगे।
होममेड हेयर सीरम बनाने का तरीका
सामग्री- चावल- 1 चम्मच, अलसी के बीज- 1 टीस्पून, मेथी दाना- 1.5 टीस्पून, करी पत्ता- 10-12 , पानी- 2 कप, नारियल तेल- 1 चम्मच
विधि
- एक पैन में सबसे पहले पानी उबलने के लिए रख दें।
- एक उबाल आते ही इसमें एक चम्मच कच्चा चावल डालें।
- फिर इसमें एक चम्मच अलसी के बीज डालें।
- अब बारी है इसमें मेथी दाने डालने की।
- उसके बाद करी पत्ता डालें।
- सारी चीजों को 5 मिनट तक उबलने दें।
- इसके बाद एक कटोरी में इसे छानकर निकाल लें।
- इसमें एक चम्मच के लगभग नारियल तेल मिलाएं।
- सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसे किसी बॉटल में भर लें।
- बाल धोने के बाल इस सीरम का इस्तेमाल करें।
- लगातार इस्तेमाल से कुछ ही महीनों में बालों की चमक तो बढ़ेगी ही, साथ ही उनकी ग्रोथ भी तेज होगी।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव