दुष्कर्म के आरोपी को मुंबई एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार, दुबई भागने की कर रहा था कोशिश
दरअसल सरकंडा क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले युवक दुबई भागने की तैयारी में था। जिसे एयरपोर्ट से मोपका चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बड़ा पांडा थाना जिला गंजाम उडीसा निवासी युवक का सरकंडा क्षेत्र के रहने वाली युवती से मोबाइल पर जान पहचान हुई थी।
15 अप्रैल 2022 को युवक बिलासपुर आया और मोपका स्थित निजी होटल में उसे मिलने बुलाया। जहां उससे बातचीत कर प्रलोभन में लेकर शादी का झांसा दिया। आरोप है कि जबरदस्ती उससे शारीरिक संबंध बनाए। जिस पर पीड़िता ने थाने मे रिपोर्ट दर्ज करार्ई।
पुलिस आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। थाने में जुर्म दर्ज होने की जानकारी लगने पर आरोपी युवक युवती से फोन पर खुद की गिरफ्तारी के डर से विशाखापट्टनम से मुंबई जाने के लिए कहा।
और वहां से दुबई जाने की बात कही। पीड़िता ने इस पूरे मामले को पुलिस को बताया। तब एसपी रजनेश सिंह ने मोपका चौकी पुलिस को तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिए। इसके बाद चौकी प्रभारी एससाई राम नरेश यादव और कांस्टेबल दीपक खांडेकर मुंबई गए। जहां आरोपी छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मिला। उसे पड़कर बिलासपुर लाया गया। कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव