ट्रैक किनारे सीसीटीवी कैमरे लगाएगा रेलवे, ट्रायल शुरू
रेल हादसों व चोरी की वारदातों पर नजर रखने लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे
भोपाल । रेल हादसों और ट्रेनों में होने वाली चोरी की वारदातों पर नजर रखने के लिए अब रेलवे द्वारा ट्रैक किनारे भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। अभी तक रेलवे द्वारा प्लेटफार्म, ट्रेन और इंजनों में कैमरे लगाए गए, लेकिन अब झांसी मंडल में ट्रैक किनारे कैमरे लगाकर नया प्रयोग किया जा रहा है। रेलवे ने पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत दतिया के नजदीक सोनागिर से लेकर डबरा के बीच कैमरे लगाने शुरू कर दिए हैं। इन कैमरों को झांसी मंडल के कंट्रोल रूम से जोड़ा जा रहा है, जहां से ट्रैक की निगरानी की जाएगी।
कई बार चोर ट्रेन धीमी होने पर उसमें सवार हो जाते हैं या अपराध को अंजाम देकर आउटर पर उतरकर भाग जाते हैं। ऐसे में चोरों को पकड़ पाना मुश्किल हो जाता है और उनकी पहचान भी नहीं हो पाती है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एसएंडटी विभाग ने दतिया से सोनागिर के बीच सिग्नल पोल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। सोलर पावर से चलने वाले यह कैमरे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के कंट्रोल रूम से जोड़े गए हैं, जिससे इस खंड में चलने वाली सभी ट्रेनों की बाहर से निगरानी की जा सकेगी।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव