लोकसभा चुनाव को लेकर रेलवे ने बनाई रणनीति
भोपाल । महत्वाकांक्षी इंदौर-खंडवा बड़ी लाइन प्रोजेक्ट के तहत मार्च-24 तक सभी महत्वपूर्ण टेंडर बुलाने की तैयारी शुरू हो गई है। अब तक पातालपानी से बलवाड़ा के बीच काम के टेंडर नहीं हुए हैं और प्रोजेक्ट में यही हिस्सा सबसे दुष्कर है। यह कवायद इसलिए शुरू हो रही है, ताकि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता काम में बाधक नहीं बने।
पातालपानी से बलवाड़ा के 65 किलोमीटर लंबे सेक्शन में 21 सुरंगें बनना हैं। यह पूरी तरह पहाड़ी क्षेत्र है, जहां बड़ी लाइन नए अलाइनमेंट के साथ बिछाई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि कोशिश है कि मानसून आने से पहले इस सेक्शन के ज्यादातर बड़े काम शुरू हो जाएं। इससे प्रोजेक्ट जल्द पूरा करने में मदद मिलेगी।
चार हिस्सों में बांटकर होगा काम
- पातालपानी से बेका- 14.69 किमी
- बेका से कुलथाना- 15.11 किमी
- कुलथाना से चोरल- 20.25 किमी
- चोरल से मुख्तियारा बलवाड़ा- 15.11 किमी
इंदौर से खंडवा बड़ी लाइन पांच साल दूर
पातालपानी से बलवाड़ा के बीच बड़ी लाइन बिछाने का काम कम से कम चार से पांच साल लगने का अनुमान है। 2008 में रतलाम-इंदौर-महू-खंडवा-अकोला ब्रॉडगेज परियोजना केंद्र ने मंजूर की थी।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव