आज सतना में चुनावी सभा करेंगे राहुल गांधी
भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 21 अप्रेल को सतना आएंगे। वे यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव के चलते राहुल का मध्यप्रदेश में यह तीसरा दौरा है। इसके पहले वे मंडला और शहडोल लोकसभा में आ चुके हैं। सतना की जनसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मौजूद रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार वे विशेष विमान से खजुराहो पहुंचेंगे और फिर वहां से हेलिकॉप्टर से दोपहर साढ़े 11 बजे सतना आएंगे।
सतना के बीटीआई मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा डब्बू के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा मे शामिल होने के बाद वे वापस खजुराहो रवाना हो जाएंगे। सतना संसदीय क्षेत्र के सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों से जनता को यहां लाने की कांग्रेसी पूरी ताकत से तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले राहुल गांधी नवंबर 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में भी सतना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने सतना आए थे। उन्होंने तब भी इसी बीटीआई मैदान में चुनावी सभा मे हिस्सा लिया था। बीते 6 माह में यह उनका दूसरा सतना दौरा है। राहुल की यहां सभा से सतना के अतिरिक्त रीवा लोकसभा सीट को भी साधने की कोशिश है। यहां कांग्रेस से पूर्व विधायक नीलम मिश्रा मैदान में हैं।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव