राहुल गांधी को ज़मीनी सच्चाई की समझ आ गई - मुमताज़ पटेल
नई दिल्ली । राहुल गांधी के बयान पर अहमद पटेल की बेटी और कांग्रेस नेता मुमताज़ पटेल ने कहा कि मुझे पार्टी में कोई पद नहीं मिला है। न पीसीसी में, न कहीं और। मेरा कोई रोल था नहीं, इसलिए मैं दिल्ली में हूं। राहुल गांधी के भाषण से हिम्मत मिलती है कि खुल कर बोल सकें। ऐसे बहुत लोग बैठे हैं पार्टी में, जो मेरे जैसे कार्यकर्ताओं को रोकते हैं अपने निजी स्वार्थों की वजह से। जिसके चलते पार्टी कमज़ोर ही होती है। उम्मीद करती हूं कि राहुल गांधी को ज़मीनी सच्चाई की समझ आ गई है।
मुमताज़ पटेल ने कहा कि इसलिए मैं भी हिम्मत करके बोल रही हूं कि हम भी पार्टी में हैं। पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं, लेकिन मौक़ा नहीं मिलता। ऐसे बहुत लोग हैं, जो बीजेपी के लिए काम करते हैं। पिछले 30 सालों से सरकार में नहीं हैं तो कैसे उन लोगों का काम चल रहा है। उम्मीद करती हूं कि कुछ न कुछ बड़ा बदलाव आएगा और आज महिला दिवस पर कहना चाहती हूं राहुल गांधी से कि महिलाओं को मौक़ा दीजिए।
अहमद पटेल की बेटी ने कहा कि मुझे लगता है राहुल गांधी को अबतक सही फीडबैक नहीं मिलता था, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं कर पाते थे। आपको बता दें कि आज अहमदाबाद में राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात में पार्टी में दो तरह के लोग हैं। एक वो जो पार्टी का सम्मान करते हैं, उसकी विचारधारा पर चलते हैं और एक वो, जो बीजेपी के लिए काम करते हैं। ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर भी निकलना पड़े तो निकाल देना चाहिए। राहुल गांधीने ये भी कहा कि कांग्रेस पार्टी गुजरात के लोगों को रास्ता नहीं दिखा पाई है, इसलिए लोगों का समर्थन नहीं मिल पाया।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव