रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरीलाल ने दाखिल किया नामांकन
राहुल की नामांकन रैली में सोनिया गांधी, प्रियंका, खरगे रहे मौजूद
रायबरेली। यूपी की अमेठी और रायबरेली सीट के लिए कांग्रेस ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। कांग्रेस इन दोनों सीटों पर सस्पेंस बना रखा था लेकिन अब तस्वीर साफ हो गई है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और अशोक गहलोत मौजूद थे। शुक्रवार सुबह कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली सीट से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जिसके बाद राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे।
राहुल गांधी अपने परिवार के साथ शुक्रवार दोपहर रायबरेली पहुंचे और यहां से पार्टी के कार्यालय पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद थी। भीड़ के कारण कई बार कोशिश करने के बाद भी वह गाड़ी से नहीं उतर पाए और नामांकन के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि भीड़ को संभालने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतेजाम भी नहीं किए गए थे।
उम्मीदवार को लेकर काफी दिनों से सस्पेंस बना हुआ था
रायबरेली सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर काफी दिनों से सस्पेंस बना हुआ था। अब रायबरेली से राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने रायबरेली से आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। रायबरेली राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी का निर्वाचन क्षेत्र था। वहीं कांग्रसे ने शुक्रवार को गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा को अमेठी लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। शर्मा गांधी परिवार की अनुपस्थिति में अमेठी और रायबरेली निर्वाचन क्षेत्रों की देखभाल कर चुके हैं। सात चरण में हो रहे लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को जिन सीटों पर मतदान होना है उनके लिए नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी दिन है।
किशोरी लाल शर्मा ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया
वहीं अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। बता दें कि पहले यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रियंका गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकती हैं. लेकिन लिस्ट जारी होने के बाद सारी अटकलों पर विराम लग गया। रायबरेली और अमेठी सीटों पर 20 मई को वोटिंग होगी। चुनाव परिणाम चार जून को आएंगे।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव