पुतिन ने बाइडेन को बताया बेहतर, ट्रंप ने दिया जबाव
वाशिंगटन । पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। दरअसल राष्ट्रपति पुतिन ने कहा था कि वे 2024 के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार की तुलना में मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन को प्राथमिकता देते हैं। पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने वास्तव में मुझे बहुत बड़ी सराहना दी है। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वह ट्रंप के बजाय बाइडेन को राष्ट्रपति बनाना पसंद करुंगा। उन्होंने कहा कि अब यह एक तारीफ है। पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन को ट्रंप से अधिक अनुभवी बताकर कहा है कि वह बाइडन को दूसरा कार्यकाल जीतते देखना पसंद करुंगा। पुतिन ने कहा कि वह अमेरिका में निर्वाचित होने वाले किसी भी राष्ट्रपति के साथ काम करने को तैयार हैं, लेकिन जब उनसे पूछा गया कि रूस की नजर में बेहतर विकल्प कौन होगा तब उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वह चाहते हैं कि बाइडन जीतें। पुतिन ने कहा कि बाइडन अधिक अनुभवी हैं और उनके कदमों को लेकर अनुमान लगाया जा सकता है, वह पुराने जमाने के नेता हैं। बाइडन के स्वास्थ्य के मुद्दों पर अटकलों के बारे में पूछे जाने पर पुतिन ने जवाब दिया, ‘‘मैं डॉक्टर नहीं हूं और मैं इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं समझता।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव