पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जागरूकता आवश्यक
भोपाल : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को भोपाल के एकांत पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता के लिए शपथ ली गयी। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव, वन श्री जे.एन. कंसोटिया ने कहा जन-साधारण को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करने की आवश्यकता है।
श्री कंसोटिया ने बताया कि विभाग द्वारा अनुभूति कार्यक्रम के माध्यम से शाला विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री असीम श्रीवास्तव ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इस वर्ष की थीम - भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने की क्षमता (Land restoration, desertification and drought resilience) को रेखांकित करते हुए कहा कि सभी के प्रयासों से पर्यावरण को संरक्षित रखा जा सकता है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ वन अधिकारियों के अतिरिक्त रोटरी क्लब तथा ग्रीन एडवेंचर संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। वन मंडलाधिकारी, भोपाल श्री आलोक पाठक ने आभार व्यक्त किया।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव