प्रॉपटी डीलिंर ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को लगाई 30 लाख की चपत
भोपाल। शहर की अरेरा-हिल्स थाना पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की शिकायत पर एक प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ चार सौ बीसी का मामला कायम किया है। आरोपी ने फरियादी को आगर-मालवा में मकान दिलाकर 30 लाख की रकम ले ली और फिर उसे किसी ओर को बेच दिया।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता और पूर्व में वे जिला पंचायत अध्यक्ष चेतन पाटीदार ने पुलिस को लिखित शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि वह बावड़िया कला में रहते है। आगर-मालवा के जिला बनने के बाद उन्होनें वहॉ अपना कारोबार शुरु करने की योजना बनाई थी। इसके लिए साल 2019 में उन्होनें आगर-मालवा में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर गोपाल सोनी के माध्यम से एक पुराने मकान का सौदा तय किया था। सौदा तय होने पर उनके बीच राजभवन के सामने स्थित एक नोटरी की दुकान से दोनों पक्षों के बीच एग्रीमेंट तैयार किया गया। अनुबंध की शर्तो के आधार पर चेतन पाटीदार ने गोपाल सोनी को 30 लाख का भुगतान कर दिया। गोपाल ने प्लॉट की रजिस्ट्री कुछ समय बाद कराने की बात कही थी। समय बीतने पर चेतन पाटीदार ने गोपाल से संपर्क कर उससे रजिस्ट्री कराने की बात कही। तब तो काफी समय तक टाल मटोल करता रहा। संदेह होने पर जब चेतन पाटीदार ने वहॉ जाकर छानबीन की तब उन्हें जानकारी लगी कि जो मकान उन्होने खरीदा है, उस मकान को गोपाल सोनी ने किसी और को बेचते हुए उसकी रजिस्ट्री भी करा दी है। इसके बाद चेतन पाटीदार ने गोपाल से बातचीत कर दी गई अपनी तीस लाख की रकम वापस लौटाने को कहा तो वह आनाकानी करने लगा। करीब तीन साल बाद भी जब गोपाल ने रकम वापस नहीं की तब चेतन पाटीदार ने पुलिस में लिखित शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने गोपाल सोनी के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत सहित अन्य धाराओं में मामला कायम कर आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरु कर दिये है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव