बच्चों का प्रॉपर केयर अत्यंत आवश्यक
भोपाल : महिला-बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि जो बच्चे बाल गृहों में रहते हैं, उनका ऑफ्टर केयर और प्रोपर केयर पहली प्राथमिकता होनी चाहिये। साथ ही ऐसे बच्चों की पूरी देखभाल तब तक होनी चाहिए, जब तक उन्हें रोजगार नहीं मिल जाता। भूरिया ने बुधवार को खजूरीकला स्थित एसओएस बालग्राम और सेवा भारती द्वारा संचालित मातृछाया का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मंत्री भूरिया ने कहा कि बच्चों को परिवार से जोड़ने का कार्य हमेशा प्राथमिकता पर रहे। एसओएस बालग्राम के बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। उन्होंने सेवा भारती द्वारा संचालित मातृछाया शिशु गृह का भी निरीक्षण किया। भूरिया ने मातृछाया की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मातृछाया में शिशुओं की देखभाल परिवार की तरह की जा रही है। बच्चों के लिये झूला-घर, खेल परिसर आदि की व्यवस्था भी उनके सीखने और समझने के अनुरूप तैयार किया गया है।
महिला-बाल विकास मंत्री भूरिया ने एसओएस बालग्राम और मातृछाया परिसर में पौधरोपण भी किया।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव