प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम जनमन-मॉडल आवास छतौरी का किया निरीक्षण
रायपुर : शुसासन तिहार के तहत् आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने मनोरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत करदना पहंुचे और पीएम जनमन मॉडल आवास छतौरी का निरीक्षण किया। उन्होंने इस इस दौरान विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बस्ती पहुंचकर हितग्राही मंगरा राम बिसानी बाई और अरविंद राम के बने पक्के आवासों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को पहाड़ी कोरवा बस्ती में बिजली पानी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
प्रमुख सचिव ने पहाड़ी कोरवा परिवारों से उनकी सुविधाओं के संबंध में चर्चा की और आवास निर्माण और उनके आवास के लिए आबंटित राशि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने राशन कार्ड एवं महतारी वंदन योजना के संबंध में भी हितग्राहियों से बातचीत की। हितग्राहियों द्वारा राशन कार्ड से चावल लेने एवं महतारी वंदन की राशि निकालने में कोई परेशानी नहीं है बताया गया। प्रमुख सचिव ने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों चरण पादुका भी वितरण किए। उन्होंने बहुत ही आत्मीयता से पहाड़ी कोरवा के बीच पहुंचकर सरल सहज रूप में उनकी बातों को सूना और सभी समस्याओं का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव