सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं प्रीति जिंटा, नई शुरुआत से पहले लिया आशीर्वाद
90's की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा जब-जब सिल्वर स्क्रीन पर नजर आती हैं अपनी अदाकारी और अदाओं से फिल्मी ऑडियंस को दीवाना बना जाती हैं. फिलहाल प्रीति जिंटा एक लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से गायब हैं, लेकिन जल्द ही एक्ट्रेस के फैंस का यह इंतजार खत्म होने वाला है. जी हां...प्रीति जिंटा बॉलीवुड में कई सालों के गैप के बाद कमबैक करने जा रही हैं. बॉलीवुड वापसी से पहले प्रीति जिंटा ने सिद्धिविनायक मंदिर जाकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया है. सिद्धिविनयाक मंदिर के दर्शन की वीडियो एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है.
नई शुरुआत से पहले लिया आशीर्वाद
प्रीति जिंटा ने अपने X अकाउंट पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में प्रीति जिंटा पिंक रंग के सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. प्रीति जिंटा ने अपने नए वीडियो के साथ कैप्शन भी लिखा है. प्रीति ने लिखा- 'गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेकर किसी चीज की शुरुआत करना सबसे बेस्ट है. जब भी मैं यहां आती हूं, तो मेरा अंतर्मन बहुत ही शांत महसूस करता है और मुझे बहुत खुशी होती है. इस बार मंदिर आना मेरे लिए और भी ज्यादा खास था क्योंकि इस बार मेरे साथ मां थीं. आप सबके लिए जो सिद्धिविनायक जाना चाहते हैं लेकिन उन्हें जाने का मौका नहीं मिल रहा, उनके लिए अंदर की कुछ झलकियां हैं...'
2024 में बॉलीवुड वापसी कर रहीं प्रीति जिंटा!
प्रीति जिंटा ने अपने कैप्शन में लिखा- 'उम्मीद करती हूं, आप यहां जल्द ही आएं, आपको बहुत ही अच्छा महसूस होगा. सिद्धिविनायक मंदिर के सभी लोगों का इतने अच्छे दर्शन करवाने के लिए धन्यवाद.' बता दें, प्रीति जिंटा कई सालों के बाद सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं. इससे पहले प्रीति जिंटा और सनी देओल 'ये रास्ते हैं प्यार के', 'फर्ज' और 'द:हीरो लव स्टोरी ऑफ स्पॉय' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव