गर्भवती महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
आगर जिला मुख्यालय के छावनी क्षेत्र में पुराने पोस्ट ऑफिस के पास रहने वाली एक 22 वर्षीय विवाहिता महिला का शव सोमवार को फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर आगर कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और महिला के शव को बरामद किया।पुलिस ने बताया कि महिला गर्भवती थी। महिला का शव फांसी पर लटका हुआ था। लेकिन उसके पैर जमीन से टिके हुए थे, जिससे मामला संदिग्ध होने के चलते घटना स्थल को सील कर मामले को जांच में लिया गया है।आगर जिला हॉस्पिटल पुलिस चौकी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक संतोष वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगर छावनी निवासी मृतिका दीया पति राहुल बंजारिया (22) का शव फंदे पर लटका हुआ था। लेकिन उसके पैर नीचे जमीन पर जमे हुए थे। मामला संदिग्ध दिखाई देने के चलते कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल को सील कर दिया है। महिला की मौत आत्महत्या करने से हुई या अन्य करण से इसकी जांच एफएसएल टीम करेगी। मृतिका का आगर के जिला हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव