श्रद्धा कपूर ने अपनी को-स्टार की तारीफ करते हुए कमेंट सेक्शन में लिखा.....
श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'स्त्री 2' का बज बना हुआ है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। वहीं, अब बुधवार को 'स्त्री 2' का पहला गाना 'आज की रात' रिलीज किया गया, जो तमन्ना भाटिया पर फिल्माया गया है। सॉन्ग रिलीज के लिए एक ग्रैंड इवेंट रखा गया। जहां, दोनों एक्ट्रेसेस बला की खूबसूरत बनकर पहुंचीं।
'स्त्री 2' के इवेंट में तमन्ना भाटिया और श्रद्धा कपूर रेड कलर के आउटफिट में पहुंची थीं। तमन्ना साड़ी तो श्रद्धा ने अनारकली सूट कैरी किया था और दोनों एक- दूसरे को बराबर की टक्कर दे रही थीं।
तमन्ना की खूबसूरती पर फिदा हुईं श्रद्धा
तमन्ना भाटिया ने 'स्त्री 2' के इवेंट का लुक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया। जहां फैंस ने जमकर उनकी तारीफ की। हालांकि, सबसे ज्यादा ध्यान श्रद्धा कपूर के कमेंट ने खींचा, क्योंकि तमन्ना भाटिया की खूबसूरती से वो भी मंत्रमुग्ध नजर आईं। श्रद्धा कपूर ने अपनी को-स्टार की तारीफ करते हुए कमेंट सेक्शन में लिखा, "इतनी हसीन स्त्री, देखी नहीं कभी।"
फैंस ने की श्रद्धा की तारीफ
श्रद्धा कपूर के इस कमेंट ने फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, फैंस ने श्रद्धा के कमेंट पर रिप्लाई करते हुए उनकी दिल खोलकर तारीफ की और कहा कि आप आईना देख लो सबसे हसीन स्त्री दिख जाएगी।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुई तमन्ना भाटिया
'आज की रात' गाना, जिसमें तमन्ना भाटिया ने अपने डांस का जलवा बिखेरा है, इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को फैंस से काफी प्यार मिल रहा है और इसे यूट्यूब पर लाखों व्यूज मिल चुके हैं। गाने की धुन और तमन्ना की अदाकारी ने इसे एक हिट बना दिया है। उनके इस डांस नंबर की तुलना उनके पिछली हिट फिल्म जेलर के गाने कावला से हो रही है। इस गाने भी सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई थी।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव