प्रदीप सिंह ‘पिकूं’ अध्यक्ष, रामतीरथ निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित
बस्ती। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड बस्ती प्रबन्ध कमेटी के चुनाव में प्रदीप सिंह ‘पिकूं’ निर्विरोध अध्यक्ष, रामतीरथ उपाध्यक्ष निर्वाचित किये गये हैं। परिणाम की घोषणा होते ही गुरूवार को कोतवाली बस्ती के निकट स्थित समिति के कार्यालय में उपस्थित लोगों ने प्रदीप सिंह ‘पिकूं’ और रामतीरथ को फूल मालाओं से लाद दिया। प्रदीप सिंह ‘पिकूं’ ने कहा कि उन्हें जो दायित्व मिला है पूरा प्रयास होगा कि सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड बस्ती के माध्यम से गन्ना किसानों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध करायी जाय।
भारतीय जनता पार्टी ने सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड बस्ती के चुनाव हेतु सिद्धार्थनगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुंवर विक्रम सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ को प्रभारी के रूप में दायित्व सौंपा था। इनके प्रयास से 11 निविर्रोध डायरेक्टर निर्वाचित हुये और डायरेक्टरों ने प्रदीप सिंह ‘पिकूं’ को अध्यक्ष और रामतीरथ को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना। भाजपा को मिली इस जीत पर पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, जिला सहकारी बैंक बस्ती के चेयरमैन राजेन्द्रनाथ तिवारी, कुंवर शिवेश सिंह, सत्यराम चौधरी, गोकुल प्रसाद, रूकुमसेन सिंह, केशमती, कबूतरा, सतीश सिंह, राघवेन्द्र पाल, राघव प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद राजभर, संजय सिंह, उपेन्द्र सिंह, अनिल सिंह, गोलू सिंह, गौरीश, चन्द्रशेखर सिंह, हरीश सिंह, नन्हें उपाध्याय, संजय उपाध्याय, दिवाकर मिश्र के साथ ही भाजपा के अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव