सोशल मीडिया पर छिड़ा ‘पोस्टर वॉर’
भाजपा ने गिनाई पीएनजी कनेक्शन की संख्या, कांग्रेस ने लिखा- पहली नौकरी पक्की
भोपाल । लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं कांग्रेस भी पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में है। सोशल मीडिया पर भी भाजपा कांग्रेस आमने-सामने है। दोनों राजनीतिक दल एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं।
मध्य प्रदेश भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्टर जारी करते हुए लिखा कांग्रेस का विनाशकाल ङ्कस् मोदी सरकार का अमृतकाल! कांग्रेस सरकार के दौरान देश में ‘पीएनजी कनेक्शन’ की संख्या सिर्फ 22.3 लाख थी, जबकि भाजपा सरकार में यह बढक़र 1.19 करोड़ हो गई।
चुनावी प्रचार के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल
वहीं कांग्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्टर जारी किया और लिखा ‘पहली नौकरी पक्की। हर शिक्षित युवा को 1 लाख रुपए की अप्रेंटिसशिप का अधिकार।’ भाजपा अपने किए गए कामों के आधार पर जनता को लुभाने की कोशिश कर रही है। वहीं कांग्रेस बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दे के जरिए सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। जनता का आशीर्वाद किसे मिलता है यह तो रिजल्ट वाला दिन ही बताएगा। फिलहाल, दोनों पार्टियों के बीच वार-पलटवार जारी है और सोशल मीडिया का बखूबी इस्तेमाल किया जा रहा है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव