चर्चित कथावाचक प्रदीप मिश्रा को मिली जान से मारने की धमकी
सीहोर। चर्चित कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा को अज्ञात शख्स द्वारा पत्र के माध्यम से जान से मारने और बदनाम करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इससे कथावाचक के अनुयायियों में रोष छाया हुआ है। इसकी जानकारी सामने आने के बाद महाराष्ट्र के अमरावती से लोकसभा सदस्य नवनीत राणा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखते हुए कथावाचक प्रदीप मिश्रा की सुरक्षा की मांग की है। शाह की तरफ से शाह का जवाब भी आ चुका है। मालूम हो कि भोपाल पुलिस मुख्यालय से कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को पहले से ही सुरक्षा मिली हुई है।
धमकी मिली पत्र के बाद पुलिस जांच में जुट चुकी है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आखिर यह पत्र किसने भेजा है और उसका मकसद क्या है। कथावचक को धमकी भरा पत्र बेनाम है। पुलिस अब इस बेनाम खत को भेजने वाले की तलाश कर रही हैं।कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा अपनी शिव महापुराण कथा और रुद्राक्ष महोत्सव को लेकर देश-दुनिया में प्रख्यात हैं। जहां कहीं भी उनकी कथा का आयोजन होता है, वहां लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। वहीं, कथावाचक प्रदीप मिश्रा के सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष लेने और दर्शन करने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव