साजा विधायक ईश्वर साहू के करीबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बेमेतरा । छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में साजा विधायक ईश्वर साहू के करीबी BJP के नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिला पंचायत के सभापति गुड्डा गोविंद पटेल की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोप है कि भाजपा नेता प्रेम साहू ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने एक कार्रवाई करते हुए BJP के नेता प्रेम साहू को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले के बाद हड़कंप मच गया है।
ये है मामला
दरअसल, प्रदेश के सबसे चर्चित विधानसभा साजा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में सोशल मीडिया पर वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। इसी के तहत बेमेतरा जिला पंचायत के सभापति गुड्डा गोविंद पटेल के खिलाफ प्रेम साहू ने सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। इतना ही नहीं आरोप ये भी है कि साजा थाने में घुसकर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करते हुए धमकाया भी है। साजा विधायक ईश्वर साहू के करीबी नेता प्रेम साहू के खिलाफ जिला पंचायत के सदस्य ने देवरबीजा चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी।
जिला पंचायत के सभापति गुड्डा गोविंद पटेल ने कहा कि साजा में भारतीय जनता पार्टी को बदनाम करने वालों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं। इसलिए मुझे बेवजह सोशल मीडिया के माध्यम से बदनाम किया जा रहा है। जिला पंचायत के सभापति गुड्डा गोविंद पटेल लोधी समाज के मुखिया भी है। इसको लेकर लोधी समाज भी सामने आ गया है और समाज प्रमुख के ऊपर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर प्रेम साहू के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर ज्ञापन भी दिया है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव