मध्य प्रदेश में पीएम सूर्य घर बिजली योजना फ्लॉप
भोपाल । 28 फरवरी से भारत के सभी राज्यों में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना लागू की गई है। नेशनल पोर्टल पर 4.91 लाख रजिस्ट्रेशन मध्य प्रदेश के उपभोक्ताओं ने कराए हैं। पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ी के कारण रजिस्ट्रेशन तो हो गए। किंतु इसका लाभ आम आदमियों को नहीं मिल पाया।
4.91 लाख रजिस्ट्रेशन 1168 इंस्टॉल

मध्य प्रदेश में 4,91,793 लोगों ने नेशनल पोर्टल पर अपना पंजीयन कराया था। मध्य प्रदेश में अभी केवल 276 वेंडर पंजीकृत हुए हैं। मार्च से लेकर अभी तक मात्र 1168 सोलर संयंत्र स्थापित हो पाए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल पोर्टल सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। जिसके कारण योजना लागू नहीं हो पाई। पोर्टल से गलत जानकारी निकलकर सामने आ रही है। नए वेंडर का पंजीयन नहीं हो पा रहा है। डिलीट का ऑप्शन भी नहीं आ रहा है। उपभोक्ता यदि अपना वेंडर बदलना चाहता है,तो वह भी सुविधा नहीं है। इस तरह की कई परेशानी पोर्टल में होने के कारण,प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पोर्टल के रजिस्ट्रेशन तक सीमित होकर रह गई है। आम नागरिकों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पाया।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव