पीएम मोदी की श्रीनगर में चुनावी रैली आज, पार्टी उम्मीदवारों से करेंगे मुलाकात
श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुरुवार 19 सितंबर को होने वाली चुनावी रैली से पहले श्रीनगर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 24 विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार 18 सितंबर को पूर्ण हो गया। अगले चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी चुनावी रैली को संबोधित करने श्रीनगर पहुंच रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के नेता अल्ताफ ठाकुर ने इस संबंध में मीडिया को बताया कि 19 सितंबर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को सुनने के लिए यहां के लोग बेहद उत्साहित हैं। पीएम मोदी का मौजूदा साल में यह तीसरा दौरा होने जा रहा है।
भाजपा नेता अल्ताफ के अनुसार पीएम मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करने के लिए यहां आ रहे हैं। इसी बीच वो पार्टी के 19 उम्मीदवारों से मुलाकात भी करेंगे। पीएम मोदी के मिलने से पार्टी उम्मीदवारों का मनोबल भी बढ़ेगा और चुनाव जीतने में भी मदद मिलेगी। गोरतलब है कि इससे पहले 14 सितंबर को पीएम मोदी जम्मू में एक चुनावी रैली को संबोधित कर चुके हैं। यहां बताते चलें कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण का मतदान पूर्ण हो चुका है, जबकि दूसरा चरण 25 सितंबर और तीसरा चरण 1 अक्टूबर को संपन्न होगा। इसके बाद मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव