एसी के लिए पीएलआई योजना पासा पलटने वाली: पैनासोनिक लाइफ
नई दिल्ली । एयर कंडीशनर (एसी) उद्योग के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना पास पलटने वाली साबित हो रही है। पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस योजना के डेढ़ साल के भीतर घरेलू मूल्यवर्धन का अनुपात 25 प्रतिशत से बढ़कर 45 प्रतिशत हो गया है। पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एयर-कंडीशनर के लिए पीएलआई योजना का एकमात्र उद्देश्य कलपुर्जों के घरेलू उत्पादन को प्रोत्साहित करके वित्त वर्ष 2027-28 तक मूल्यवर्धन को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत करना है। उन्होंने कहा कि एक साल से कुछ अधिक समय में ही यह 25 बढ़कर 45 हो गया है। यह बदलाव जो हो रहा है, उससे लगता है कि पीएलआई एक पासा पलटने वाली योजना साबित हो रही है, विशेष रूप से एयर कंडीशनर उद्योग के लिए। उन्होंने कहा कि हीट एक्सचेंजर, कंप्रेसर और अन्य कलपुर्जों में निवेश आना शुरू हो गया है। ये एयर कंडीशनर के लिए पीएलआई योजना का हिस्सा हैं। सभी आवेदकों ने भौतिक ढांचे में निवेश किया है। उन्होंने कहा कि यह लगभग 18 महीने की रिकॉर्ड अवधि में हासिल हुआ है। नवंबर 2021 में सरकार ने फ्रिज, एसी बनाने वाली 42 कंपनियों का पीएलआई योजना के लिए चयन किया था। इनमें से 26 कंपनियों ने एयर-कंडीशनर कलपुर्जों के लिए 3,898 करोड़ रुपये का निवेश किया है। वहीं 16 कंपनियों ने एलईडी कलपुर्जों के निर्माण के लिए 716 करोड़ रुपये का निवेश किया है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लिए पीएलआई योजना की घोषणा बहुत कम समय में की गई थी। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उद्योग उचित सहमति के साथ प्रस्ताव बनाने के लिए एक साथ आया था। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रतिक्रिया भी काफी तेज थी। उद्योग ने भी उतनी ही तेज गति से जवाब दिया।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव