ऑपरेशन सिंदूर से उभरा देश प्रेम, यूपी पुलिस जवान की अपील ने जीता दिल
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद हर हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है. आतंकियों पर की गई इस कार्रवाई से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. वह बार-बार सीमा पार से हमला कर रह रहा है. देश की बहादुर सेना उसका मुंह तोड़ जवाब दे रही है. भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए हर भारतीय सेना के साथ खड़ा है. देश के लोग राष्ट्र के प्रति समर्पित हैं. ऐसे ही यूपी पुलिस के एक जवान ने देश के लिए लड़ने की इच्छा जताई. उसने इसके लकी एक पत्र डीजीपी को लिखा और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के जवान का तबादल हो गया.
मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले का है. देश के लिए लड़ने की इच्छा जताने वाले जवान चमन सिंह हैं, वह हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं. चमन सिंह देश के लिए लड़ना चाहते हैं. डीजीपी को लिखे पत्र में उनका कहना है कि वह एसएलआर, इंसास और एके-47 चलाने में सक्षम है. उन्हें बॉर्डर पर भेजा जाए. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
DGP को लिखा पत्र
रामपुर पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल चमन सिंह का तबादला लखीमपुर खीरी किया गया है. उनका तबादला उनकी वीडियो वायरल होने के बाद हुआ है. वीडियो में चमन सिंह पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से युद्ध लड़ने की इच्छा जता रहे हैं. इसके लिए उन्होंने डीजीपी को भी एक पत्र लिखा. उन्होंने जोशीले भरे अंदाज में एक वीडियो भी बने. उसमें वह आतंकवाद के खिलाफ सरकार उठाए कदम की सराहना की है.
एसपी ने कहीं ये बात
उनका कहना है कि सीमा पार से आए आतंकियों ने पहलगाम में 26 निर्दोष नागरिकों को मारा था. इसलिए भारत को इस तरह का सख्त कदम उठाना जरूरी हो गया था.हेड कांस्टेबल चमन सिंह का कहना है कि वह युद्ध में जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. उनके तबादले पर रामपुर एसपी का कहना है कि हेड कांस्टेबल चमन सिंह के तबादले की प्रक्रिया पहले से जारी थी. शुक्रवार को उनके तबादले का आदेश आ गया.
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव