यात्री बस पलटी, हादसे में एक की मौत, दो गंभीर
भोपाल । यात्रियों से भरी बस के पलटने से एक यात्री की मौत हो गई वहीं दो यात्री गंभीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में कुछ लोगों के बस के नीचे दबे होने की आशंका भी जताई जा रही है। यह दुर्घटना प्रदेश के राजगढ़ जिला मुख्यालय के समीप बड़े पुल के नजदीक हुई । घटना की जानकारी लगने पर पुलिस व जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दो को भोपाल रेफर किया है। जानकारी के मुताबिक भोपाल से एक निजी ट्रेवल्स की बस शाम 7 बजे भोपाल से जयपुर के लिए निकली थी. बस में करीब 40 यात्री सवार थे।बस जैसे ही बड़े पुल के नजदीक पहुंची तो पलट गई। बस पलटने के कारण उसके नीचे कुछ बच्चों व कुछ लोगों के दबने की आशंका जताई। पुलिसकर्मी बस के अंदर जाने का प्रयास कर रहे हैं। बस को सीधी करने के लिए मौक़े पर जेसीबी बुलाई है। हादसे में एक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, भोपाल से एक निजी ट्रेवल्स की बस शाम 7 बजे भोपाल से जयपुर के लिए निकली थी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बस जैसे ही बड़े पुल के नजदीक पहुंची तो पलट गई।घटना की जानकारी लगने पर मंत्री नारायणसिंह पंवार, सांसद रोडमल नागर, कलेक्टर हर्ष दीक्षित व एसपी आदित्य मिश्रा मौक़े पर पहुंचे ।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव