जम्मू में मादक पदार्थ के साथ पाकिस्तानी ड्रोन जब्त
जम्मू। जम्मू के अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास से सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने करीब आधा किलोग्राम उच्च श्रेणी का मादक पदार्थ ले जा रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को जब्त किया है। इस मामले की जानकारी रविवार को सुरक्षा बल के अधिकारियों ने मीडिया को दी है।
जानकारी दे रहे अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी ड्रोन अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार से भारत में घुसा था। उक्त ड्रोन को शनिवार देर रात अरनिया सेक्टर स्थित चिनाज सीमा चौकी क्षेत्र से जब्त कर लिया गया है। ड्रोन और मादक पदार्थ बरामदगी की पुष्टि करते हुए बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि जवानों ने शनिवार रात आठ बजकर 10 मिनट पर पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था। इसी के साथ मादक पदार्थ की तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ड्रोन से 495 ग्राम मादक पदार्थ भी जब्त किया गया है। अपने एक बयान में अधिकारी ने कहा हा, कि ‘बीएसएफ जम्मू के जवानों ने पुन: राष्ट्र विरोधी ताकतों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया है, जो राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव