संदिग्ध परिस्थितियों में पेंटर की मौत, हत्या की आशंका
कानपुर । महानगर के जाजमऊ थानाक्षेत्र में साइट पर काम करने गए पेंटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जब वह काम से घर नहीं पहुंचा तो पत्नी ने फोन किया। जिसने जाजमऊ के पास पड़े होने की जानकारी दी और मोबाइल बंद हो गया। घर न लौटने पर रात भर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कहीं कुछ नहीं पता चला। परिजन थाने पहुंचे जहां पुलिस ने शव मिलने की जानकारी दी। परिजनों ने शव की दशा देखकर लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जाहिर की है।
मिली जानकारी के अनुसार नौबस्ता के आवास विकास कालोनी हंसपुरम निवासी (45) हरिमूरत पेंटिंग का काम कर परिवार का पालन पोषण करता था। परिवार में पत्नी गीता और बेटा अभिजीत है। परिजनों ने बताया कि इन दिनों वह जाजमऊ नई चुंगी के पास साइट पर काम कर रहे थे। शनिवार सुबह वह काम पर गए थे। इसके बाद जब शाम को लौटे नहीं तो पत्नी गीता ने फोन किया। इस पर हरिमूरत ने बताया कि वह जाजमऊ पुल के पास पड़ है। इस पर पत्नी घबरा गई और अन्य परिजनों को मामले की जानकारी दी। गीता का भाई राहुल अपने साथियों के साथ जाजमऊ, चकेरी, वाजिदपुर, लालबंगला, डिफेंस कालोनी सनिगवां में तलाश की। लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। गीता ने बताया कि दोबारा फोन करने पर पति का मोबाइल बंद ही बताता रहा। परिजनों ने बताया कि थक हार के वह लोग जाजमऊ थाने पहुंचे और फोटो दिखाकर जानकारी की।
इस पर पुलिस ने घटनास्थल के पास खींची गई फोटो को दिखाकर शव मार्चुरी में होने की जानकारी दी। जिस पर उन लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि हरिमूरत के पास से साइकिल, पैसे और मोबाइल गायब है। आशंका जताई कि किसी ने शनिवार रात लूटपाट कर हत्या कर शव को फेंक दिया है। परिजनों का आरोप है, कि उनके नाक से खून निकल रहा था और शरीर पर अन्य जगह चोटें थीं। उधर पुलिस के अनुसार अधेड़ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कार्डियक अरेस्ट की पुष्टि हुई है। परिजन के आरोपों की जांच कराई जाएगी।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव