अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने में विफल चौकी प्रभारी को किया सस्पेंड
हाथरस । होटल ढाबों पर अवैध तरीके से बिक रही शराब एवं शराब पिलाने वालों पर अंकुश न लगाये जाने पर पुलिस कप्तान द्वारा मंडी समिति के चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना हाथरस गेट क्षेत्रांतर्गत पुलिस चौकी मण्डी समिति प्रभारी कृष्ण कुमार शर्मा को क्षेत्र के होटलो/ढाबों पर अवैध शराब की बिक्री व होटल/ढाबों पर शराब पिलाने पर अंकुश न लगाने संबंधी आरोपो में निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिये हैं। पुलिस कार्यालय के मुताबिक जनपद में होटलो/ढाबों पर अवैध शराब की बिक्री व होटल/ढाबों पर शराब पिलाने पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। परंतु चौकी मण्डी समिति क्षेत्र के होटल/ढाबों पर शराब बिक्री व शराब पिलाने का कार्य हो रहा है, जिससे पुलिस की छवि धूमिल हो रही है ।उक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुये पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा थाना हाथरस गेट क्षेत्रान्तर्गत पुलिस चौकी मण्डी क्षेत्र के होटलो/ढाबों पर अवैध शराब की बिक्री व शराब की बिक्री व शराब पिलाने के आरोपो दृष्टिगत चौकी प्रभारी एसआई कृष्ण कुमार शर्मा प्रभारी चौकी मण्डी द्वारा बरती गयी कर्तव्य पालन में लापरवाही व शिथिलता के संबन्ध में उक्त उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा उनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए है ।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव