Onion Price Hike: प्याज की कीमतों में लगातार तेजी जारी
महंगाई की मार से आम जनता अभी भी जूझ रहा है। इस साल जहां पूरे भारत में अच्छी बारिश हुई है तो वहीं इसकी वजह से हरी सब्जियों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। देश के कई भागों में प्याज और टमाटर के साथ-साथ हरी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं।
आसमान छू रहे हैं हरी सब्जियां
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हरी सब्जियों की कीमतों में शानदार तेजी देखने को मिली है। मेट्रोसिटी के रिटेल मार्कट में आलू-प्याज की कीमतों में तेजी आई है। यह 70 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रहे हैं। हालांकि, सरकार इनकी कीमतों को कंट्रोल करने के लिए सब्सिडी की कीमत पर प्याज बेच रही है।
अगर हरी सब्जियों की बात करें तो कई बाजार में शिमला मिर्च, लौकी और पालक 100 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रहे है। सब्जियों की कीमतों में तेजी आने के बाद आम जनता के लिए रसोई का बजट संभालना मुश्किल हो रहा है।
क्यों महंगी हो रही सब्जियां
सब्जियों के थोक विक्रेता ने कहा है कि भारी बारिश होने की वजह से यातायात पर इसका असर पड़ा है। वहीं, भारी बारिश की वजह से उपज भी प्रभावित हुई है। महानगरों में लेट से सब्जियां आ रही है जिस वजह से इसके दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं, कम उत्पादकता भी एक वजह है। इस साल महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश आदि राज्यों में भारी बारिश हुई है। इसकी वजह से सब्जियों के दाम चढ़ गए।
सरकार की प्लानिंग
हर साल मानसून के समय पर सब्जियों के भाव बढ़ जाते हैं। सरकार इसे कंट्रोल करने की हर मुमकिन कोशिश करता है। इस साल भी सरकार ने प्याज की कीमतों को कंट्रोल करने के सब्सिडी पर प्याज की बिक्री शुरू कर दी है। सरकार 5 सितंबर 2024 से 35 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर प्याज बेच रही है।
सब्सिडी के भाव पर बिकेगा टमाटर
टमाटर की कीमतों में भी तेजी जारी है। दिल्ली के बाजारों में टमाटर 80 से 100 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सरकार टमाटर की कीमतों को कंट्रोल करने के लिए इसे भी रियायती दर पर बेचेगी। अभी तक इसको लेकर सरकार ने कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव