एक दिवसीय रोजगार मेले के आयोजन 28 जून को
बालाघाट : जिला रोजगार कार्यालय बालाघाट में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 28 जून को किया जा रहा है। मेले में विभिन्न कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर जिले के शिक्षित बेरोजगारों का चयन किया जायेगा। जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार इस मेले में भाग लेने के लिए आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता 8वी, 10वीं, 12वीं, स्नातक, एवं, आईटीआई, आदि अन्य योग्यता तथा आयु सीमा 18 से 35 वर्ष होना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता, प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन कार्ड, एवं दो पासपोर्ट साईज फोटो आदि लेकर मेले में उपस्थित हो सकते हैं। रोजगार मेले का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय में प्रातः 11.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक किया जायेगा। चयनित आवेदकों को संबंधित कम्पनियों के नियमानुसार मासिक वेतन भत्ते एवं कम्पनी द्वारा निर्धारित अन्य सुविधाएँ प्रदान की जावेगीं।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव