तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम....
आज यानी 6 नवंबर 2024 को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल आज (बुधवार) सुबह 9 बजे के करीब 75.03डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। भारत की सरकारी ऑयल कंपनियां इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की प्राइस के हिसाब से पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं।
तेल कंपनियों ने आज राष्ट्रीय स्तर पर फ्यूल प्राइस में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन, पेट्रोल और डीजल अभी जीएसटी के दायरे से बाहर हैं और उन पर राज्य स्तर पर टैक्स लगता है। इसके चलते अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली परिवर्तन देखा जा सकता है.
महानगरों में पेट्रोल और डीजल का लेटेस्ट रेट
दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और लीटर डीजल 92.76 लीटर है।
चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और लीटर डीजल 94.27 रुपये लीटर है।
बाकी बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
नोएडा: पेट्रोल 94.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 94.99 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.85रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल 102.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.22 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.37 रुपये प्रति लीटर
SMS से चेक कर सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव
आप SMS के जरिए भी रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।
रोजानाअपडेट होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसी के आधार पर प्राइस को रोजाना अपडेट भी किया जाता है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की डिटेल अपडेट करती हैं।
ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले एक बार लेटेस्ट रेट चेक कर लेना बेहतर रहता है। हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों ने लंबे समय से पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बड़ा फेरबदल नहीं किया है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव