अब श्रीलंका में भी कर सकेंगे यूपीआई से भुगतान
नई दिल्ली । फोनपे ने अपने ग्राहकों के लिए नई सर्विस शुरू की है, जिसकी मदद से श्रीलंका जाने वाले भारतीय भी फोनपे ऐप की मदद से आसानी से यूपीआई पेमेंट कर पाएंगे। फोनपे ने लंकापे के साथ साझेदारी करने का ऐलान किया है। इससे कंपनी के यूजर्स को श्रीलंका में यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) पेमेंट करने की सुविधा मिलेगी। श्रीलंका की यात्रा करने वाले सैलानियों को ये बहुत फायदा देगा। वो आसानी से फोनपे के जरिए लंकापे के क्यूआर कोड को स्कैन करके यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे। इस सर्विस के शुरू होने के बाद फोनपे ग्राहकों को लंकापे क्यूआर कोड को स्कैन करने में मदद मिलेगी और वह सुरक्षित तरीके से तुरंत पेमेंट कर सकेंगे। इसका एक और फायदा होगा कि इसके लिए उन्हें करेंसी एक्सचेंज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी लेकिन श्रीलंका में ट्रांजेक्शन करने पर रुपए और श्रीलंका करेंसी के बीच की विनिमय दर यानी एक्सचेंज रेट का पेमेंट उन्हें करना होगा। फोनपे के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि फोनपे और लंकापे के सहयोग से भारतीय यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। वे अब यात्रा करते समय और लंका पे क्यूआर का उपयोग करके वहां सर्विसेस और गुड्स के लिए भुगतान कर सकेंगे।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव