महाराष्ट्र के चुनाव में अब दाऊद की एंट्री
नागपुर । महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में दाऊद की एंट्री हो गई है। नागपुर में महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने एक चुनावी जनसभा में बीजेपी को घेरते हुए कहा कि बीजेपी का पावर जिहाद चल रहा है, कल दाऊद भी इनकी पार्टी से खड़ा होगा सत्ता के लिए तो ये लोग तैयार हो जाएंगे। पटोले ने कहा कि बीजेपी को नवाब मालिक के बारे में जनता को बताना चाहिए। पटोले ने कहा कि जिसका दाऊद के साथ संबंध था और जिस नवाब मालिक को इन लोगों ने 17 महीने की जेल की, वो इनका कैंडिडेट है। यहां वो बंटोगे तो कटोगे की बात करते हैं। इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने फडणवीस पर बयान दिया था। उन्होंने महाराष्ट्र के अकोला में कहा था कि अब बीजेपी को इस महाराष्ट्र से हटाने का वक्त आ गया है। झूठ का पुलिंदा लेकर सत्ता में आई इस पार्टी को अब उसकी जगह दिखाने का वक्त आ गया है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी वाले खुद को भगवान समझते हैं, इनकी मस्ती बढ़ गई है। दिल्ली वाले खुद को विश्वगुरू समझते हैं। महाराष्ट्र में फडणवीस खुद को भगवान समझते है। इसलिए समय आ गया है कि इनकी सत्ता की गर्मी निकाल दी जाए, इनको इनकी जगह दिखा दी जाए। बीजेपी संविधान की बात करते वक्त राहुल गांधी द्वारा हाथ में रखी गई किताब और मुसलमानों को आरक्षण दिए जाने के बारे में झूठ फैला रही है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव