नोरा को आई अपने स्कूली दोस्तों की याद, शेयर की फोटो
मुंबई। बालीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही को अपने स्कूली दिनों को याद आई तो उन्होंने अपने स्कूल के दोस्तों के साथ अपनी पुरानी फोटो शेयर की। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह महज 17 साल की हैं। फोटो में अभिनेत्री ने जो ड्रेस पहनी है उससे लगता है कि वह किसी कार्यक्रम में शामिल हुई हैं।
पोस्ट पर नोरा ने लिखा, यह एक बहुत बड़ी याद है, इसमें मैं सिर्फ 17 साल की हूं। मैं अपने स्कूल के दोस्तों के साथ स्टेज पर डांस करने के लिए तैयार हो रही थी। फोटो में नोरा को बाईं ओर देखा जा सकता है। नोरा ने बताया कि उन्होंने और उनके ग्रुप के दोस्तों ने स्कूल के एक कार्यक्रम के लिए हफ्तों तक रिहर्सल की थी। उन्होंने लिखा, “हमने कई हफ्तों तक रिहर्सल की, मैंने उन सबको वह सब कुछ सिखाया जो मैं उस समय जानती थी। हमने अपनी ड्रेस में कुछ गानों पर बेलीडांस फ्यूजन एक्ट किया और अपने स्कूल में परफॉर्म किया। कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं। 32 वर्षीय अभिनेत्री ने हिंदी, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम किया है। उन्होंने हिंदी फिल्म “रोर: टाइगर्स ऑफ़ द सुंदरबन” से अपने अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद उन्हें तेलुगु फिल्मों में “टेम्पर”, “बाहुबली: द बिगिनिंग” और “किक 2” जैसी फिल्मों में देखा गया।
उन्होंने सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले विवादित रियलिटी शो “बिग बॉस” में भाग लिया। उन्होंने “दिलबर”, “गर्मी”, “साकी साकी”, “कुसु कुसु”, “जेडा नशा”, “एक तो कम ज़िंदगानी”, “पछताओगे” और “माणिके” जैसे गानों में अपने डांस से अपार लोकप्रियता हासिल की। नोरा ने स्ट्रीट डांसर 3डी और भुज: द प्राइड ऑफ़ इंडिया फिल्मों में सहायक भूमिकाएं निभाई हैं। नोरा को पिछली बार विद्युत जामवाल अभिनीत “क्रैक” और फिर कुणाल खेमू द्वारा निर्देशित “मडगांव एक्सप्रेस” में देखा गया था, जिसमें दिव्येंदु, प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी, उपेंद्र लिमये और छाया कदम भी हैं।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव