अमरवाड़ा सीट पर आजसे शुरु होगी नामांकन प्रक्रिया
भोपाल । मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की सबसे महत्वपूर्ण अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो गई है। शुक्रवार से अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर नामांकन की प्रक्रिया शुरु होगी। दरअसल, छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। 14 जून से नामंकन पत्र भरे जाएंगे। 21 जून तक नामंकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। 24 जून को नामंकन पत्रों की जांच होंगी। जबकि 26 जून नाम वापसी की आखिरी तारीख है।
निर्वाचन आयोग ने 10 जुलाई को अमरवाड़ा में उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख तय कर दी है। इसके अलावा 13 जुलाई को मतगणना होगी। 10 जून से ही अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आचार संहिता लागू है। इधर, चुनाव का ऐलान होते ही कांग्रेस ने प्रत्याशी का चयन करने के लिए दो प्रभारियों को भेजा है। दोनों प्रभारी कार्यकर्ताओं से और जमीनी फ़ीडबैक लेकर पीसीसी चीफ को रिपोर्ट देंगे। प्रदेश कांग्रेस द्वारा केंद्रीय संगठन को नाम प्रस्तावित किए जाएंगे। वहीं कांग्रेस से बीजेपी में आए पूर्व विधायक अमरवाड़ा कमलेश शाह का टिकट लगभग तय माना जा रहा है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के पहले अमरवाड़ा के कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव