निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं
भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वंतत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा है कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने पिपलानी क्षेत्र में सुन्दर नगर बस्ती में निर्माणाधीन रोड की गुणवत्ता ठीक नहीं होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की और निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। राज्य मंत्री गौर मंगलवार को निवास कार्यालय पर गोविंदपुरा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा कर रही थी।
राज्य मंत्री गौर ने कहा कि निर्माण एजेंसियाँ कार्य को समय-सीमा में पूरा करें। साथ ही गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये। समीक्षा के दौरान पिपलानी वार्ड 67 के पार्षद द्वारा बताया गया कि उनके क्षेत्र में सुन्दर नगर बस्ती में निर्माणाधीन रोड की गुणवत्ता ठीक नहीं है। इस पर उन्होंने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता के साथ रोड बनाने के निर्देश दिये। समीक्षा बैठक में गौर ने वार्ड-वार विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में पार्षद जितेन्द्र शुक्ला, राजू राठौर, उर्मिला मौर्य, छाया ठाकुर, सिरोमणी शर्मा सर्ववी शक्ति राव, राजेश चौकसे, प्रताप बारे, विकास पटेल, शिवलाल मकोरिया, सुरेन्द्र वाटिका, नीरज सिंह और सुन्दर लाल परमार सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव