नेक्सजेन एनर्जिया ने उतारी दोपहिया ईवी
नोएडा । इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी नेक्सजेन एनर्जिया ने 36,990 रुपये की कीमत वाला किफायती दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार में लांच किया है। इसकी कीमत 36,990 रुपये से शुरू होती है जो कंपनी का सबसे किफायती मॉडल है। कंपनी ने कहा कि यह मॉडल आने वाली पीढ़ी के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को अधिक सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नेक्सजेन एनर्जिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य इलेक्ट्रिक वाहन को सबके लिए व्यवहार्य बनाना है ताकि भविष्य को हरित बनाया जा सके। कंपनी का उद्देश्य चालू वित्त वर्ष में 500 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री करना, 500 से अधिक वितरक नेटवर्क स्थापित करना और ईवी क्षेत्र में लगभग 50,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्रदान करना है। कंपनी अगले वित्त वर्ष में दुनिया का सबसे किफायती चार-पहिया वाहन पेश करने की योजना पर काम कर रही है जिसकी कीमत पांच लाख रुपये से भी कम होगी।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव