न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
दुबई । न्यूजीलैंड ने चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट के फाइनल में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। न्यूजीलैंड के क्प्तान मिचेल सैंटनर ने कहा, हम पहले बल्लेबाजी करने जा रहे हैं। यह काफी अच्छा विकेट लग रहा है, हमने एक सप्ताह पहले यहां भारत के खिलाफ खेला था। हम बड़ा सकोर बनाना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि क्या होता है। पिछले मैच से हमने सबक सीख है। इस मैच में मैट हेनरी की जगह पर नाथन स्मिथ को शामिल किया है। वहीं भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, हम यहां काफी समय से हैं, पहले बल्लेबाजी की है और पहले गेंदबाजी की है, अब हमें बाद में बल्लेबाजी करने में कोई दिक्कत नहीं है। इसमें बहुत बदलाव नहीं आया है, हमने लक्ष्य का पीछा किया है और जीत भी हासिल की है। इससे आपको बहुत आत्मविश्वास मिलता है, खेल से टॉस दूर हो जाता है। दिन के अंत में, जो मायने रखता है वह यह है कि आप कितना अच्छा खेलना चाहते हैं। हमने ड्रेसिंग रूम में यही बात कही है, टॉस की चिंता न करें और बस अच्छा खेलें, यही हमने किया है और हमें आज भी यही करना है। ये सही है कि न्यूजीलैंड एक बहुत अच्छी टीम है पर हम भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने तैयार हैं।
यहां कि पिच पर स्पिनरों को सहायता मिलने की उम्मीद है।
दोनो ही टीमों की अंतिम ग्यारह :
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती
न्यूजीलैंड : मिशेल सेंटनर (कप्तान), विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल,काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के, नाथन स्मिथ ।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव