एनडीआरएफ के आरक्षक ने कैंप में फांसी लगाकर की आत्महत्या
भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना इलाके के ईदगाह हिल्स क्षेत्र में स्थित नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) कैंप में एक आरक्षक द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी किये जाने की घटना प्रकाश में आई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जॉच के बाद शव पीएम के लिए भेजा जहॉ से बाद में शव परिवार वालो को सौंप दिया गया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट या अन्य सुराग नहीं मिलने से फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने बताया कि मूलत: इंदौर के नजदीक स्थित एक गांव का रहने वाला 35 वर्षीय सोनू यादव पिता रामप्रकाश यादव एनडीआरएफ में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। विवाहित सोनू के दो छोटे बच्चे है। शनिवार रात उसकी पहरा देने की ड्यूटी थी, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। इसके बाद उसके साथी कर्मचारी उसे बुलाने के लिए उसके बैरिक पर पहुंचे तो वहॉ उन्हें पंखे पर बने रस्सी के फदें पर सोनू का शरीर लटका नजर आया। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने एनडीआरएफ कार्यालय पहुंचकर कार्यवाही करते हुए मर्ग कायम कर लिया था। रविवार को उसके परिवार वालो के भोपाल आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस कारणो की जांच कर रही है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव