संसद सत्र के बीच एनडीए संसदीय दल की बैठक आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी संसद के पहले सत्र के दौरान सत्तारूढ़ दल के सांसदों को पहली बार संबोधित करेंगे।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों के सभी सांसदों को मंगलवार की बैठक के बारे में सूचित कर दिया गया है। उन्हें बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है। यह बैठक इसलिए भी अहम है, क्योंकि भाजपा को 2014 के बाद पहली बार हाल ही में हुए चुनावों में लोकसभा में बहुमत नहीं मिला है। सरकार चलाने के लिए पार्टी अपने सहयोगियों पर निर्भर है।एनडीए की बैठक ऐसे समय हो रही है जब संसद के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा चल रही है। पीएम मोदी दोनों सदनों में चर्चा का जवाब देंगे। भाजपा ने इस लोकसभा चुनाव में 240 सीटें जीतीं, जबकि उसके सहयोगियों को 53 सीटें मिली।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव