नक्सलियों ने पूर्व जनपद सदस्य की बेरहमी से की हत्या
दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर क्षेत्र के गांव पोटली मिर्चीपारा में बीती रात नक्सलियों ने पूर्व जनपद सदस्य व कांग्रेस के नेता रह चुके जोगा पोडियामी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद से परिवार में जहां शोक की लहर छा गई, वहीं इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई है। जहां परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है।
बताया जा रहा है कि मृतक जोगा पोडियामी विगत कई वर्षों से कांग्रेस में रहकर कार्य कर रहा था। इन्हीं कार्यों की वजह से वहां की जनता ने उसे जनपद सदस्य भी बनाया था, लेकिन क्षेत्र में लगातार लोगों को मतदान और अन्य कार्यो के लिए जागरूक किये जाने के कारण नक्सलियों के टारगेट पर भी चल रहे थे, शुक्रवार की रात को करीब 20 से अधिक नक्सली जोगा पोडियामी के घर पहुंचे। जहां से उसे घर के बाहर लाकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई।
सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि विधानसभा चुनाव के समय भी और अब लोकसभा चुनाव के दौरान भी नक्सलियों ने उन्हें इन सब से दूरी बनाए रखने की बात कही थी, लेकिन इन सबके बाद भी जोगा पोडियामी क्षेत्र के लोगों को मतदान करने के लिए हमेशा से प्रेरित कर रहे थे। जिसके चलते नक्सलियों के टारगेट में थे, नक्सलियों ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए बीती रात जोगा पोडियामी के घर में जाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव