मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस खरीदेगी बड़ी सोलर कंपनी
नई दिल्ली । देश के प्रमुख अरबपति कारोबारियों में से एक मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज एमएसईबी सोलर एग्रो पावर से एमएसकेवीवाय नाइनटीन्थ सोलर एसपीवी और एमएसकेवीवाय ट्वेंटी-सेकेंड सोलर एपीवी में 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड ने इसके अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि यह सौदा मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0 के तहत महाराष्ट्र में अलग-अलग साइटों पर 128 मेगावाट की कुल सौर क्षमता स्थापित करने के लिए कंपनी को दिए गए टेंडर की शर्तों के अनुसार है। एमएसईबी सोलर एग्रो पावर से अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अधिग्रहण के बाद ट्रांजेक्शन होगा। इसका अधिग्रहण अप्रैल 2024 के आखिर में पूरा होने की उम्मीद है। मुकेश अंबानी की कंपनी को लेकर ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने रिलायंस के शेयर पर अपने टारगेट प्राइस को 3000 रुपये से बढ़ाकर 3,400 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि अभी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर खरीद सकते हैं। वहीं एक घरेलू ब्रोकरेज ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए टारगेट प्राइस 3210 रुपये तय किया है। गौरतलब है कि मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज इस साल की दूसरी छमाही में नवीन ऊर्जा गीगा क्षेत्र शुरू करेगी। रिलायंस गुजरात के जामनगर में 5,000 एकड़ में यह क्षेत्र बना रही है, जिसमें फोटोवोल्टिक पैनल, ईंधन सेल सिस्टम, हरित हाइड्रोजन, एनर्जी स्टोर्स और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए पांच गीगा कारखाने शामिल हैं।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव