मुकेश अंबानी फिर बने भारत के सबसे अमीर कारोबारी
नई दिल्ली । रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर भारत के सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। उनकी नेटवर्थ 2.8 बिलियन डॉलर (करीब 23 हजार करोड़) बढक़र 101.8 बिलियन डॉलर (करीब 8.46 लाख करोड़) हो गई है। अंबानी जून 2022 के बाद पहली बार 100 बिलियन डॉलर क्लब में भी शामिल हो गए हैं।
अंबानी के पास रिलायंस इंडस्ट्री की 42 प्रतिशत हिस्सेदारी है। एक सप्ताह पहले अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी नेटवर्थ के मामले में अंबानी को पीछे छोडक़र सबसे अमीर कारोबारी बने थे। तब वे ब्लूमबर्ग बिलेनियर लिस्ट में 8.12 लाख करोड़ की वेल्थ के साथ दुनिया में 12वें नंबर पर थे। अंबानी 8.07 लाख करोड़ के साथ 13वें नंबर पर थे।
इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 17.60 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी हैं। उनके बाद 14.94 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस और तीसरे नंबर पर एलवीएमएच के बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं। उनकी नेटवर्थ 13.62 लाख करोड़ रुपए है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 27 अक्टूबर को फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढक़र 17,394 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 13,656 करोड़ था।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव