एमपी को मिली चौथी वंदे भारत ट्रेन
भोपाल । मध्य प्रदेश में हजरत निजामुद्दीन से खजराहो के बीच चौथी वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम से प्रधानमंत्री ने देश में 10 नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भोपाल मुख्य रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में विकसित भारत विकसित मध्य प्रदेश के ध्येय वाक्य के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। देश के विकास के लिए रेलवे का विकास महत्वपूर्ण आधार प्रदान करता है। देश के मध्य में स्थित हमारा मध्यप्रदेश, रेलवे अधोसरंचना विकास के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है।
प्रदेश को यह सौगात भी मिली
- भोपाल के बैरागढ़ में वंदे भारत ट्रेन के मेंटनेंस के लिए कोचिंग काम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। इस काम्प्लेक्स में एक साथ 10 वंदे भारत ट्रेन के मेंटनेंस का काम किया जा सकेगा।
- भोपाल मंडल के अंतर्गत तीन जिलों में स्थित पांच स्टेशनों पर (बीना-1,भोपाल-3,रानी कमलापति-3,नर्मदापुरम-2 एवं इटारसी-2) पर 72.5 लाख रूपये की लागत से तैयार कुल 11 'एक स्टेशन एक उत्पाद' स्टालों का लोकार्पण किया।
- बीना स्टेशन पर 12.5 लाख रूपये की लागत से तैयार एक प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का लोकार्पण किया।
- एक करोड़ की लागत से तैयार बुदनी माल गोदाम का लोकार्पण।
- पीएम रामगंज मंडी-भोपाल नयी रेल लाइन के अंतर्गत निशातपुरा 'डी' केबिन से संत हिरदाराम नगर तक के रेल लाइन खंड (9.86 कि.मी.) का लोकार्पण। इसकी लागत करीब 65 करोड़ रूपये है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव