एमपी बोर्ड की पूरक परीक्षाएं आठ जून से, जारी किए गए प्रवेश पत्र
भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम के बाद अब पूरक परीक्षाएं आयोजित होना है। इस पूरक परीक्षा के लिए एमपी बोर्ड ने प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिसे मंडल की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। बता दें कि इस माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा के परिणाम 24 अप्रैल को जारी किए गए थे, जिसमें नौ हजार से अधिक परीक्षार्थियों को पूरक आई है।
एमपी बोर्ड ने पूरक परीक्षा को लेकर टाइम टेबल जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार 8 जून को 12वीं की और 10 से 20 जून तक दसवीं कक्षा की पूरक परीक्षाएं आयोजित होना है। जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास ने बताया कि पूरक परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है। तीन जून को प्रवेश पत्र की लिंक भी जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी मंडल की वेबसाइट पर जाकर सीधे प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष भी नियुक्त किए गए है। इसके साथ ही उन्हें विषय संबंधित शिक्षकों के नंबर भी मुहैया कराएं गए है। ताकि किसी तरह की दिक्कत होने पर परीक्षा सीधे शिक्षक से बात कर अपने सवाल पूछ सकें। पूरक परीक्षा के परिणाम भी इस बार जल्दी जारी कर दिए जाएंगे। ताकि 12वीं के विद्यार्थी आगामी कोर्स के लिए आवेदन कर सकें।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव