Mouni Roy और Suraj Nambiar ने मनाया 'विशु'.....
नई दिल्ली। भारत के अलग-अलग राज्यों और समुदायों में लोग अपनी संस्कृति और परंपरा के अनुसार नए साल का जश्न मनाते हैं। बंगाली समुदाय के लोग बांग्ला कैलेंडर के अनुसार बैसाख महीने की पहली तिथि या पोइला बोइसाख को नए साल मनाते हैं।
बता दें, बंगालियों के लिए पोइला बोइसाख नववर्ष है। आज 14 अप्रैल को बंगाली और साउथ समुदाय के लोग नया साल मना रहे हैं। इस साल की शुभकामनाएं एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी अपने फैंस को दी है। इस खास मौके पर अभिनेत्री ने पति संग फोटोज शेयर की है।
मौनी और सूरज ने मनाया विशु
टीवी इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनके पति साउथ इंडियन है। ऐसे में ये कपल अपने-अपने समुदाय का नया साल मना रहे हैं। दोनों के लिए आज का दिन बेहद खास है। एक्ट्रेस ने सूरज संग इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को विशु नववर्ष की बधाई दी है।
मौनी और सूरज ने की पूजा
अभिनेत्री ने इस खास मौके पर पति संग पूजा की। इस दौरान दोनों ने ऑफ व्हाइट आउटफिट पहने हुए थे। मौनी जहां व्हाइट गोल्डन और येलो बॉडर वाली साउथ साड़ी पहने नजर आ रही है। इतना ही नहीं मौनी ने अपने बालों में गजरा भी लगाया हुआ है।
तो वहीं, सूरज धोती-कुर्ता पहने दिखाई दे रहे हैं। चारों तस्वीर में मौनी अलग-अलग पोज में नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में अभिनेत्री पति संग कोज होती दिखाई दे रही हैं। तो वहीं दूसरी फोटो में अपनी पतली कमर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
मौनी रॉय की फिल्में
मौनी को आखिरी बार वेब सीरीज सुल्तान ऑफ दिल्ली में देखा गया था। इससे पहले फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट वन में नजर आई थी। इससे पहले मौनी रॉय ने टीवी पर कई शोज में भी काम किया हुआ है। एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से टेलीविजन पर डेब्यू किया था।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव